मंदिर की मर्यादा पर सवाल: जिस मंदिर में पीएम-सीएम तक नहीं ले गए गनर, गर्भगृह में यूपी के DM हथियार लेकर घुसे
उत्तराखंड के पांचवें धाम जागेश्वर मंदिर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यूपी के डीएम असलहा लेकर मंदिर के गर्भगृह में पहुंच गए। इस घटना को लेकर मंदिर के पुजारियों में रोष है। मंदिर से जुड़े लोगों का कहना है कि जिस मंदिर में कभी पीएम और सीएम तक के गनर नहीं गए, वहां डीएम हथियार संग घुस गए।
मामले में यूपी के डीएम का भी बयान आया है। उन्होंने घटनाक्रम पर अफसोस जताया है।
जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार को बरेली के डीएम का गनर असलहा लेकर गर्भगृह में पहुंच गया। इस घटना को लेकर मंदिर के पुजारियों ने नाराजगी जताई है। उधर डीएम अविनाश सिंह ने अनजाने में गनर से चूक होने की बात कही है।
जागेश्वर धाम संरक्षित पुरातन स्थल
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित जागेश्वर मंदिर परिसर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधीन एक संरक्षित पुरातन स्थल है। स्थानीय लोगों के अनुसार यूपी के बरेली के डीएम पत्नी संग सोमवार को पूजा-अर्चना के लिए जागेश्वर मंदिर पहुंचे थे। इसी बीच पूजा के दौरान अफसर के साथ कार्बाइन से लैस पुलिसकर्मी गर्भगृह में दाखिल हो गया। इस पर कुछ लोगों ने एतराज भी जताया।
घटना की तस्वीरें सामने आईं तो लोगों में नाराजगी
मंगलवार को घटना की तस्वीर सामने आने के बाद पंडित नवीन चंद्र भट्ट, मनोज भट्ट, पूरन भट्ट, मुकेश भट्ट, गोपाल भट्ट, बसंत भट्ट आदि ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि गर्भगृह में मोबाइल से फोटो और रील्स बनाने के अलावा असलहा लेकर पहुंचना बाबा के प्रति आस्था को ठेस पहुंचाने जैसा है। यह सुरक्षा से भी खिलवाड़ है। पुजारियों ने एएसआई से ऐसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।
मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सहायक वरिष्ठ संरक्षक नीरज मैठाणी का कहना है कि जागेश्वर मंदिर में असलहा अंदर ले जाना प्रतिबंधित है। मामले की जानकारी के बाद प्रवेश द्वार पर चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं।


आज का राशिफल (23 अप्रैल 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में बाघ का आतंक बरकरार: फिर एक महिला को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश
नैनीताल में पर्यटन सीजन पर सख्ती: बिना सत्यापन काम नहीं, अवैध होमस्टे-ठेलों पर कार्रवाई; डीएम ने दिए कड़े निर्देश