उत्तराखंड में मानवता शर्मसार; महिला को बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में रविवार को इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर लात-घूंसे और डंडों से बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वायरल वीडियो में महिला खंभे से बंधी हुई रोती-चिल्लाती नजर आ रही है, जबकि आरोपी उसे पीटते हुए यह कहते सुने जा रहे हैं कि उसने उनके घर में घुसकर बच्चों का गला दबाने की कोशिश की।
🔹 बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि महिला के बेटे की तहरीर पर राहुल, इंदर, आशु, नागेश, राकेश और एक अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि शनिवार सुबह करीब पौने छह बजे महिला टहलने के लिए निकली थी और मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण रास्ता भटककर एक घर में चली गई।
इसी दौरान कॉलोनी के लोगों ने उसे पकड़कर खंभे से बांध दिया और जमकर पिटाई की, साथ ही गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
🔹 वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस महिला के घर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल