उत्तराखंड में सीएम पद को लेकर कवायद तेज, भाजपा नेतृत्व ने अब इनको बुलाया दिल्ली।

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है। लेकिन खटीमा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद सीएम पद को लेकर कवायद तेजी से चल रही है। जिसको लेकर पार्टी हाईकमान द्वारा उत्तराखंड के नेताओं को दिल्ली बुलाने का सिलसिला जारी है। अब बुधवार को अचानक कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत को दिल्ली बुला लिया है। उनके दिल्ली रवाना होने से ही सियासी हलकों में अटकलों का दौर शुरू हो गया।

सियासी गलियारे में पहले ही 80 के दशक वाले विधायक को सीएम बनाए जाने की बात चल रही थी। अब अचानक भगत को दिल्ली बनाए जाने से इसे और बल मिल रहा है। उनके प्रोटेम स्पीकर बनने के बाद से ही उनके कद को लेकर तमाम तरह की सियासी चर्चाएं शुरू होने लगी थी।

कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत भी प्रोटेम स्पीकर बनने के बाद अपने क्षेत्र में आ गए थे, लेकिन बुधवार को उन्हें अचानक दिल्ली बुला लिया गया है। जबकि वह अपने क्षेत्र में होली आयोजनों में व्यस्त थे। भगत शाम चार बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जैसे ही वह दिल्ली को रवाना हुए। प्रदेश भर के सियासी हलकों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया। चर्चा उनके सीएम बनाए जाने को लेकर भी उठने लगी है। जब इस संबंध में भगत से बात की तो उन्होंने दिल्ली जाने की बात स्वीकार की, लेकिन इसका कारण निजी काम बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad