काशीपुर: भतीजे ने विधवा चाची की अस्मत लूटने के साथ साथ बैंक बैलेंस भी करा खाली, हुआ मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें 👉

काशीपुर: कोतवाली क्षेत्र के कुंडेश्वरी इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां सगे भतीजे ने विधवा चाची से पहले अवैध संबंध बनाया जिसके बाद उसका बैंक बैलेंस खाली कर दिया अब भतीजा विधवा चाची को जान से मारने का धमकी दे रहा है पीड़िता ने सीएम पोर्टल पर मामले की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

महिला का आरोप है कि उसके पति की 2016 में मौत हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद जेठ के पुत्र का उसके घर आना-जाना था। बीमे की रकम दिलाने में भी जेठ का बेटा मदद करने लगा इस दौरान आरोपी ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद आरोपी महिला का एटीएम कार्ड भी इस्तेमाल करने लगा।

महिला के मुताबिक आरोपी ने धीरे-धीरे घर पर आना-जाना बंद कर दिया। इस पर महिला को उस पर कुछ शक हुआ है। उसने बैंक जाकर पासबुक में एंट्री कराई तो सामने आया कि उसे खाते से काफी रुपए भी गायब थे। महिला ने जब इसके बारे में आरोपी से जानकारी मांगी तो वह आग बबूला हो गया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ के धारा 376, 420 और 506 आईपीसी में नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad