चंपावत: जेसीबी पर बोल्डर गिरने से चालक की दर्दनाक मौत
चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग 9 में बोल्डर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई बताया जाता है कि टनकपुर जौलजीबी मार्ग पर आंतरिक मार्ग बनाते समय जेसीबी के ऊपर एक विशाल के पत्थर गिर गया जिसकी चपेट में आकर जेसीबी चालक की दर्दनाक मौत हो गई जानकारी के मुताबिक ख़िरद्वारी की तरफ विधायक निधि से 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है शनिवार को भी सड़क कटिंग का कार्य किया जा रहा था।
इस दौरान अचानक पहाड़ से एक बोल्डर जेसीबी मशीन के ऊपर गिर गया जिसकी चपेट में आने से बागेश्वर निवासी 24 वर्ष के ऑपरेटर भास्कर तिवारी पुत्र भुवन चंद तिवारी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारीj अनुराग सिंह टीम सहित पहुंचे उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज