पिथौरागढ़: जिले में आपदा प्रभावित क्षेत्र का मुख्यमंत्री धामी ने किया हवाई निरीक्षण
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ जिले का हवाई सर्वेक्षण एवं स्थलीय निरीक्षण किया। आपदा प्रभावित इलाकों में बारिश के कारण हुये भूस्खलन से पहाड़ों में काफी नुकसान हुआ है ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून से धारचूला एवं प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण एवं स्थलीय निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे जहां उन्होंने प्रभावित लोगों से भी प्रशासन द्वारा मुहैया करवाई जा रही सहायता की जानकारी ली, साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से बात करते हुए। कहा कि उत्तराखंड सरकार हर तरह से हर संभव कोशिश में जुटी हुई है और राहत एवं बचाव कार्यो को तेजी से किया जा रहा है. उन्होंने अफसरों को मौके पर ही निर्देश दिए कि प्रभावित इलाकों में किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए.उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवाई सर्वेक्षण के साथ-साथ स्थलीय निरीक्षण एवं आपदा प्रभावित इलाकों में पहुंच कर भी राहत एवं बचाव कार्यो का जायजा लिया है।
आपको बता दें उत्तराखंड में बारिश के कारण पिछले कई दिनों से पहाड़ी जनपदों से लेकर तमाम जिलों में काफी परेशानियों का सामना स्थानीय लोगों को करना पड़ रहा है. वहीं उत्तराखंड सरकार भी राहत एवं बचाव कार्यों को करने में जुटी हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज