पिथौरागढ़: यहां गुलदार से भिड़ गया युवक, दराती मारकर किया ढेर
पिथौरागढ़। क्षेत्र के नैनीसैनी में पास के जंगल में मवेशी चुगाने गए एक ग्रामीण पर गुलदार ने घात लगाकर हमला कर दिया। ग्रामीण ने हिम्मत न हारते हुए गुलदार पर दराती से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। देखते ही देखते गुलदार वहीं ढेर हो गया। आत्मरक्षा के लिए गुलदार को मार गिराने की सूचना ग्रामीण ने वन विभाग को दी।
जानकारी के मुताबिक, नैनीसैनी निवासी नरेश सौन मंगलवार दोपहर मवेशी चुगाने घर के समीप जंगल में गए थे। इस दौरान झाड़ियों में घात लगाये बैठे गुलदार ने नरेश पर अचानक हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से घबराये बिना नरेश ने गुलदार का डटकर मुकाबला किया। नरेश ने दराती से गुलदार के सिर पर तब तक ताबड़तोड़ प्रहार किए जब तक गुलदार घायल होकर गिर नहीं गया।
नरेश ने वन विभाग को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने गुलदार से मुकाबला किया नहीं तो गुलदार उसे निवाला बना लेता। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी ने बताया कि गुलदार के सिर पर दराती से हमले के निशान मिले हैं। यह मादा गुलदार है, जिसकी उम्र करीब दो साल है। पोस्टमार्टम के बाद गुलदार का शव नष्ट कर दिया गया है। जोशी ने बताया कि प्रत्यक्षदक्षियों ने भी बताया है कि नरेश ने आत्मरक्षा में गुलदार पर हमला कर उसे ढेर कर दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज