यहां मासूम को निवाला बनाने वाला आदमखोर गुलदार पिंजरे में कैद
पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ नगर के पाटा बजेटी वार्ड में मासूम बच्ची को निवाला बनाने वाला आदमखोर गुलदार पिंजरे में कैद, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस।
बतादें कि जिला मुख्यालय के बजेटी में रविवार देर रात मानसी (8) पुत्री पुष्कर राम घर के अंदर थी। इस दौरान बाहर घात लगाए बैठा गुलदार घर के अंदर घुसा और बच्ची को उठा ले गया। भाई ने शोर मचाने पर बजेटी के ग्रामीण एकत्रित हो गए और सर्च लाइट और हथियारों के साथ बच्ची को ढूंढने में जुट गए। देर रात तक मासूम का पता नहीं चल पाया था। सोमवार तङके तीन बजे मासूम मानसी का शव घर के पास ही झाइयों में मिला। इस घटना के बाद लोगों ने हंगामा किया और गुलदार को पकङने की मांग की।
गांव के लोगों की मांग पर वन विभाग ने पिजङा लगा दिया। वन विभाग के इस पिजङे में रात में गुलदार फंस गया।
मासूम मानसी की मौत को जिलाधिकारी आशीष चौहान ने गंभीरता से लिया। उन्होंने सोमवार देर रात तक वन विभाग , नगर पालिका, कृषि विभाग समेत तमाम विभागों के अफसरों की बैठक ली। डीएम ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि हरहाल में गुलदार जिंदा चाहिए। कहा कि न तो गुलदार अब किसी का शिकार करें और नहीं गुलदार की हत्या हो। डीएम ने नगर पालिका से बजेटी और पौण आदि नगर पालिका शामिल किए गए क्षेत्र में तत्काल स्ट्रीट लाइट लगाने को कहा। कृषि विभाग के अफसरों को झाङियां और घास काटने के निर्देश दिए। डीएम की सख्ती के देख अफसर सक्रिय हुए और गुलदार पकङ में आ गया।


आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भक्ति, आस्था और उल्लास के साथ शुरू हुआ श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब