लालकुआं: यहां कहर बनकर बरसा पानी, लाखों का हुआ नुकसान, जन प्रतिनिधियों से लगाई मदद की गुहार
लालकुआं। क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी,बजरी कंपनी तथा वन निगम से सटे हुए कॉलोनियों में बीती रात हुई भारी बरसात के चलते हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं जिससे लोगों के घरों में कई घुटनों तक पानी भर गया है घरों में पानी घुसने से राशन आदि का समान भी खराब हो चुका है। लोग स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे है। हालांकि तहसील क्षेत्र के पटवारी ने मौके पर पहुच कर मौका मुआयना किया जा रहा है।

देर रात से हो रही लगातार मूसलाधार बरसात के बाद अचानक आइटीबीपी क्षेत्र एवं ऊंचाई वाले हिस्सों से पानी का बहाव बंगाली कॉलोनी की तरफ हो गया है जिसके चलते बंगाली कॉलोनी और बजरी कंपनी में बाढ़ की स्थिति बन गई यहां लोगों के घर में रखा हुआ सामान बर्वाद हो गया है पर्याप्त पानी की निकासी ना होने के चलते स्थिति ने और विकराल रूप धारण कर लिया है।

उत्तराखंड वन विकास निगम के डिपो नंबर तीन मे भी भारी बारिश के बाद पानी रोड की तरफ बहने से वहां रखी कीमती लकड़ी भी बहकर लोगों के घरों तक पहुंच रही है। इधर रेलवे ट्रैक के साथ-साथ स्टेशन ट्रैक पर भारी पानी आ जाने के चलते कई ट्रेनों का संचालन ठप हो गया है । सबसे ज्यादा असर काशीपुर से बरेली को जाने वाली रेलवे ट्रैक पर पड़ा है जहां काशीपुर से बरेली को जाने वाली ट्रेन सुबह से आउटर सिग्नल पर खड़ी है। रेलवे ट्रैक पर पानी आ जाने से सिग्नल ट्रैक भी छतिग्रस्त हुए हैं। फिलहाल लालकुआं क्षेत्र पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा