लालकुआं: दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने उत्तराखंड डेयरी को-ऑपरेटिव फेडरेशन के प्रशासन का संभाला कार्यभार
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा को उत्तराखंड डेयरी को-ऑपरेटिव फेडरेशन का प्रशासक नियुक्त किया गया है। यूसीडीएफ में प्रशासक पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपने कार्य की शुरूआत भी कर दी है।
उत्तराखंड डेयरी को-ऑपरेटिव फेडरेशन के प्रशासक मुकेश बोरा ने कहा कि नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के चेयरमैन के साथ-साथ उनको डेयरी फेडरेशन का प्रशासक नियुक्त किया गया है। ऐसे में उनकी प्राथमिकता प्रदेश के दूध उत्पादकों की समस्याओं को लेकर काम करने की रहेंगी। इसके अलावा उत्तराखंड आंचल डेयरी की पहचान उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों तक पहुंचानी है, जिससे उत्तराखंड की श्वेत क्रांति की पहचान देश और दुनिया में पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आंचल डेयरी के उत्पादन को बेहतर कैसे किया जाए, इसको लेकर है. इसके लिए वे सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (28 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!