लालकुआं: श्री हंस प्रेम योग आश्रम में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व
लालकुआं। बिंदुखत्ता के श्री हंस प्रेम योग आश्रम में महा शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। शिव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। शिवपूजन अभिषेक, चरणामृत वितरण चार प्रहर की पूजा में भी भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वहीं, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के बाद पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव को विश्राम दिया गया। महाशिवरात्रि महोत्सव में आयोजित शिव तत्व कथा विवेचन में हजारों लोगों ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की महिमा का बखान सुना।

इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य आयोजक महात्मा सत्यबोधा नंद जी, विशेषानंद, विद्युतानंद, धर्मदासानंद, आलोकानंद, मानसानंद, प्रभाकरानंद, परिचारिका बाई, करुणा बाई, हेमंती बाई, लीलावतीबाई, मधुलता बाई, स्नेहा बाई, पुष्प लता बाई समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!