लालकुआं: राखी को ननिहाल आई बालिका का शव मिला गौला नदी में, परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोटाहल्दू स्थित रखी को ननिहाल आई बालिका गौला नदी में बह गयी थी। जिसका आज बेरीपडाव गौला नदी में शव बरामद किया गया।सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 22 अगस्त को राखी के दिन चोरगलिया दानिबंगर निवासी हरीश राम परिवार के साथ अपने ससुराल मोटाहल्दू के बच्चीपुर आया था। इस दौरान उसके 12 वर्षीय पुत्री ने पिता से गौला नदी देखने की इच्छा जताई। जिसपर हरीश राम बंदना को लेकर गौला नदी के किनारे पहुंच गया। बंदना गौला नदी के तट पर खड़े होकर गौला को देखने लगी। इसी दौरान टीला भरभरा कर गौला नदी में समा गया। और बंदना पानी के तेज बहाव में बह गई। तब से परिजन उसकी तलाश कर रहे है।
मंगलवार को ग्रामीणों ने पुलिस को बेरीपड़ाव गौला गेट के पास नदी में शव मिलने की सूचना दी। जिस पर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहिताश सागर व उप निरीक्षक चंद शेखर जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे हरीश राम द्वारा शव की शिनाख्त बंदना के रूप में की गई। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बंदना की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज