लालकुआं: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 62 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल।

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। कोतवाली पुलिस ने 62 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी किच्छा से बस में बैठ कर हल्द्वानी में स्मैक की सप्लाई करने जा रहे थे।

सोमवार की शाम को सहायक पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के नेतृत्व में एनडीटीएफ, एसओजी व कोतवाली पुलिस की टीम सुभाष नगर बैरियर पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस द्वारा किच्छा की ओर से आ रही बस को रोककर चेकिंग शुरू की तो बस के पिछले दरवाजे से 2 लोग उतरकर भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा कर दोनों को पकड़ा गया। तलाशी ली गई तो उनके पास से 62 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम यूनिस अली पुत्र हुसैन शाह वार्ड नंबर 19 बहेड़ी व रामप्रसाद पुत्र किशनलाल फुल बट्टा किच्छा उधम सिंह नगर बताया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपया है ।आरोपी किच्छा से स्मैक लाकर हल्द्वानी मैं सप्लाई करने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन

पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार, एसओजी एचसीपी दीपक अरोड़ा, एसओजी कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, कुंदन कठायत, कांस्टेबल प्रह्लाद सिंह,।कांस्टेबल आईआरबी बीरू सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad