लालकुआं: बाइक सवार पति पत्नी आये ट्रक की चपेट में, महिला की हालत गम्भीर
लालकुआं। राष्ट्रीय राजमार्ग गुमटी स्थित इंडियन ऑयल डिपो के पास बाइक सवार पति पत्नी की ट्रक चपेट में आने से घायल हो गए, घटना के बाद वाहन चालक मौकेे से फरार हो गया, घायलों का हल्द्वानी स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं में अपनी रिश्तेदारी में आए इंद्र पुत्र शेर सिंह निवासी राजपुरा हल्द्वानी अपनी पत्नी हंसा देवी के साथ हल्द्वानी को वापस जा रहे थे कि जैसे ही वह बबूर गुमटी स्थित इंडियन ऑयल डिपो के सामने पहुंचे ही थे पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों को चोट आ गई और पत्नी हंसा देवी के सर में गहरी चोट आने के वजह से वह गंभीर रूप से घायल हैं, निजी वाहन की मदद से उन्हें हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है, सूचना मिलने पर मौके में पहुंचे चौकी इंचार्ज हल्दूचौड़ अजेंद्र प्रसाद व उप निरीक्षक चंद्रशेखर जोशी ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज