लालकुआं: मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप।
लालकुआं। लालकुआं से बरेली की ओर गिट्टी लेकर जा रही तेज गति की मालगाड़ी के इंजन से एक हाथी टकरा गया, मौके पर देखे जा रहे निशानों से पता चलता है कि ट्रेन हाथी को काफी दूर तक घसीट कर ले गई, जिससे हाथी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मौके पर रेलवे के मुख्य यातायात निरीक्षक काठगोदाम मोहन राम और बहेड़ी के पीडब्ल्यूआई नीतीश कुमार तथा तराई पूर्वी वन प्रभाग गोला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आर पी जोशी दलबल सहित मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में लग गए थे, रेलगाड़ी से कटकर एक और हाथी की मौत की दर्दनाक घटना से वन महकमे में हड़कंप मच गया है।
विदित रहे कि रेल विभाग और वन विभाग के बीच रात्रि के समय गूलरभोज मार्ग एवं बरेली मार्ग पर बहुत ही कम गति से रेल गाड़ी चलाने पर समझौता हुआ था, परंतु रेल विभाग पर वन विभाग ने अनुबंध का पालन न करने का आरोप लगाया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!