लालकुआं: यहां अंग्रेजी शराब की दुकान में पाटनरों के बीच हुआ बवाल, सेल्समैन ने दी तहरीर, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।।
लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ में अंग्रेजी शराब की दुकान के पार्टनरो के बीच बीती रात हुए भारी विवाद हो गया। जिसके चलते वाइन शॉप में हजारों रुपए की शराब की बोतलें टूट कर चकनाचूर हो गई थी, एक पक्ष के सेल्समैन ने दूसरे पक्ष के खिलाफ दूसरी तहरीर दी, जिसमें रोहित दुम्का, नवीन तिवारी, नयाल बिल्डर और एक अन्य के खिलाफ कहा है कि बीती देर रात उक्त लोगों ने अंग्रेजी शराब की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दी, तथा मारपीट भी की। पुलिस ने सेल्समैन द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रोहित दुम्का, नवीन तिवारी, बिल्डर नयाल व एक अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 506, 323, 452, 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार का कहना है कि हल्दूचौड़ अंग्रेजी शराब की दुकान में पाटनरों के आपसी विवाद के दौरान बीती रात हुई घटना की सेल्समैन द्वारा तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!