लालकुआं: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 50 नशे के इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार।
लालकुआं। क्षेत्र में स्मैक, चरस, अवैध शराब और नशे की इंजेक्शनों की धड़ल्ले से बिक रहा है। जिस कारण युवा वर्ग नशे की गर्त में डूबता जा रहा है। बुधवार की शाम को कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए 50 नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वेश पंवार व कोतवाल संजय कुमार के निर्देश पर बुधवार की शाम को कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नगीना कॉलोनी ठोकर के पास 50 नशे के इंजेक्शनो के साथ एक युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश सिंह पुत्र दुर्गा सिंह निवासी राजीव नगर बंगाली कॉलोनी लालकुआं बताया। पुलिस द्वारा उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया।
इस दौरान पुलिस टीम में एसआई मनोज कुमार, कांस्टेबल तरुण मेहता, कांस्टेबल सुरेश प्रसाद मौजूद थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी सर्वेश पंवार का कहना है कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता है। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज