लालकुआं: यहां अवैध उपखनिज ले जा रहा ट्रक पड़ा वन विभाग के हत्थे , चालक मौके से फरार
लालकुआं। हल्द्वानी-किच्छा हाईवे के शांतिपुरी वन वैरियर पर चैकिंग के द्वारान अवैध उपखनिज से भरा ट्रक पकड़ा गया। जिसे लालकुआ रेंज परिसर में लाकर सीज़ कर दिया गया है। वाहन चालक मौक़े से फ़रार हो गया।
रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे वन उपज आरबीएम लगभग 300 कुंतल तस्करी की विस्तृत जाँच की जा रही है। इस कार्रवाई में वन विभाग की टीम ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. साथ ही वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर ट्रक को सीज किया गया है और ट्रक चालक की तलाश जारी है. बताया जा रहा है कि चालक उत्तर प्रदेश के राम रामपुर का रहने वाला है और ट्रक भी वहीं का है।
टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी ,वन दरोगा दिनेश पंत , राजेंद्र लटवाल सामयिक कर्मी मनोहर जोशी ,अर्जुन भाकुनी,आदि थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज