लालकुआं: यहां ओवरलोड ट्रक से विशालकाय जड़ गिरने से मोटर साइकिल हुई क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा युवक
लालकुआं। शहर के गौला रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे द्वारा ऑवर हाइट वाहनों को रोकने के लिये लगाये गये एंगल में वन विकास निगम के डिपो से लकड़ी जड़ भरकर जा रहे ट्रक संख्या HR 69 C 2762 के रेलवे क्रॉसिंग के निकट लगे एंगल में फंसकर विशालकाय लकड़ी जड़ रोड के किनारे जा गिरी जिसकी चपेट में बिंदुखत्ता निवासी खुशाल सिंह रौतेला पुत्र चन्द्र सिंह रौतेला की मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई गनीमत रही मोटरसाइकिल स्वामी बाईक को खड़ी करके थोड़ी दूरी पर खड़ा था ।
वही मोटरसाइकिल स्वामी खुशाल रौतेला ने बताया कि उसने अचानक जोर की आवाज सुनी जिसके बाद वो दौड़ते हुए बाईक के पास पहुंचा जिसके बाद ट्रक का पीछा करते हुए मुख्य चौराहे पर पहुचा। जहाँ ट्रक चालक अपने ट्रक को साइड लगाने का बहाना बना कर ट्रक को किच्छा की ओर भगा ले गया ।
वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर मोटरसाइकिल पर गिरी विशालकाय लकड़ी जड़ को राहगीरों की मदद से हटाई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। बीच बाजार हुई इस घटना से आसपास के दुकानदारों में दहशत व्याप्त हो गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!