लालकुआं: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी स्मैक के साथ बिन्दुखत्ता में युवक गिरफ्तार!
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के बिन्दुखत्ता में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने 2.62 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार वर्तमान में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह के पर्यवेक्षण में कोतवाल संजय कुमार ने टीम गठित कर नशा तस्करों के खिलाफ लगातार दबिश दी जा रही हे इसी क्रम में गठित पुलिस टीम ने नशा तस्कर भास्कर जीना पुत्र लक्ष्मण जीना निवासी पुराना बिन्दूखेड़ा चौकी बिन्दूखत्ता को 2.62 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली में एनडीपीएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है जहां उसे कल न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक बीती दिनो में भी पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया था जो क्षेत्र में स्मैक बेचा करते थे ।
इधर कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि पुलिस का अवैध नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगा उन्होंने कहा कि किसी भी अवैध नशे के कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं पुलिस टीम में कोतवाल संजय कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहतास कुमार सागर, उपनिरीक्षक संजय बृजलाल, कस्टेबल कमल बिष्ट ,गोविंद राम मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज