उत्तराखंड में आज से बढ़ गए शराब के दाम; अब एक बोतल पर चुकानी होगी इतनी कीमत
देहरादून। उत्तराखंड में शराब के शौकीनों के लिए जरूरी खबर है। आज यानी 1 अप्रैल से राज्य में शराब की कीमतों में बढ़ोतरी लागू हो गई है। आबकारी विभाग ने नई दरें जारी करते हुए प्रति बोतल 5 रुपये से 20 रुपये तक की वृद्धि की है, जिससे अब लोगों को पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।
आबकारी विभाग के अनुसार यह बढ़ोतरी मौजूदा आबकारी नीति के तहत की गई है, जिसमें हर साल कीमतों में मामूली वृद्धि का प्रावधान रखा गया है। राज्य में फिलहाल तीन साल की आबकारी नीति लागू है, जिसके तहत अगली नई नीति वर्ष 2028 में लाई जाएगी।
हालांकि बढ़ोतरी बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन प्रति बोतल 5 से 20 रुपये बढ़ने से उपभोक्ताओं की जेब पर असर साफ दिखेगा। पिछले साल भी शराब के दामों में करीब 5 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी की गई थी।
राज्य में शराब बिक्री सरकार के लिए राजस्व का बड़ा स्रोत है। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 में क्रिसमस और नए साल के बीच सिर्फ एक सप्ताह में ही करीब 225 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री दर्ज की गई थी। इस दौरान 1.53 लाख से अधिक पेटी शराब बिकी थी।
उत्तराखंड में लगभग 700 के करीब शराब की दुकानें संचालित हो रही हैं और आबकारी विभाग राज्य के सबसे अधिक राजस्व देने वाले विभागों में शामिल है। इस वर्ष विभाग ने 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक राजस्व का लक्ष्य रखा है।
सरकार की नई आबकारी नीति में पहली बार दीर्घकालिक व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है। तीन साल के लिए दुकानों का आवंटन होने से लाइसेंसधारकों को कारोबार की बेहतर योजना बनाने में सुविधा मिली है, वहीं प्रशासनिक प्रक्रियाएं भी आसान हुई हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!