केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बैसाखी, महावीर जयंती और अंबेडकर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें 👉

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने देश व प्रदेश वासियों को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने न सिर्फ भारत को संविधान दिया है, बल्कि गरीब पिछड़े और असहाय तबके को मुख्यधारा में लाने के लिए अपनी ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। साथ ही बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा समाज में भेदभाव दूर करने के लिए और सामाजिक समरसता स्थापित करने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

श्री भट्ट ने कहा कि आज बाबा भीमराव अंबेडकर जी द्वारा बताए गए मार्ग पर ही चलकर देश आगे बढ़ रहा है। जिस तरह समाज को समान अधिकार दिलाने के लिए बाबासाहेब ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया वह हम सभी के लिए प्रेरणादाई है।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति महावीर जयंती की प्रदेश वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सांसारिक माया मोह छोड़कर भगवान महावीर ने सन्यास ग्रहण किया और संसार की भलाई के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

इसके अलावा केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रदेशवासियों को वैशाखी पर्व की भी बधाई दी है प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए श्री भट्ट ने कहा कि वैशाखी खेत खलिहान और धन धान्य संपदा का प्रतीक है आपसी भाईचारे और प्रेम की भावनाओं को मजबूत करता बैसाखी हमेशा हरियाली और खुशहाली लेकर आया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad