नैनीताल: यहां घूमने आए दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, चार घायल
नैनीताल। हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर रूसी बैंड के पास एक कार सड़क से करीब 800 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में दिल्ली और मुरादाबाद के चार पर्यटक घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, पुलिस और दमकल कर्मियों ने चारों घायलों को खाई से निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के मुताबिक कार में दिल्ली और मुरादाबाद निवासी मुकेश सिंह, योगेश बघेल, मनेंद्र सिंह, अभिषेक पुत्र नैनीताल घूमने के बाद वापस मुरादाबाद जा रहे थे। तभी रूसी बाईपास के पास तेज रफ्तार कार 800 फीट गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में सभी चारों लोग जख्मी हो गए हैं.
टीम इंचार्ज द्वारा बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त सेंट्रो कार में 4 व्यक्ति सवार थे, जो नैनीताल से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। अचानक हुई दुर्घटना से कार लगभग 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने टीम के पहुंचने से पहले ही तीन घायल व्यक्तियों को स्थानीय लोगों के द्वारा निकाल लिया गया था।
चौथे शख्स अभिषेक पुत्र कन्हैया लाल निवासी नोएडा को SDRF, दमकल टीम एवं स्थानीय पुलिस के संयुक्त प्रयास से रेस्क्यू किया और अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं कुछ लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस के इंतजार में जख्मी करीब 15 मिनट तक सड़क पर तड़पते रहे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा