नैनीताल: यहां मकान मालिक ने किशोरी से दुष्कर्म का किया प्रयास, मुकदमा दर्ज
नैनीताल। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने मकान मालिक द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची तो सूचना पाकर भारी संख्या में क्षेत्रवासी कोतवाली पहुंच गए। जहां जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला ने तहरीर देकर कहा है कि वह कोतवाली क्षेत्र निवासी रामदास के घर बीते कुछ वर्षों से अपने परिवार के साथ किराए में रहती हैं। 18 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे जब वह अपने काम से लौटकर वापस आई। कमरे में जाकर देखा बेटी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। उसे देखते ही मकान मालिक माफी मांगने लगा और बाहर चला गया। उसने बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि मकान मालिक जबरदस्ती कमरे में आकर अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र निवासी रामदास को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354क, 7/8 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला बेटी के साथ गलत हरकत की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची तो भारी संख्या में क्षेत्रवासी भी कोतवाली पहुँच गए। इस दौरान कोतवाली में लोगों ने हंगामा किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली लाई तो लोगों ने भारी हंगामा खड़ा कर दिया। यहां तक कि लोग मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह लोगों को शांत करवाया। शिकायत मिलने से मुकदमा लिखे जाने तक करीब ढाई घंटे कोतवाली में लोगों का भारी जमावड़ा लगा रहा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…