नैनीताल: यहां खाई में गिरा मैक्स वाहन, एक की हुई दर्दनाक मौत , एक घायल
नैनीताल। ओखलकांडा ब्लॉक में बुधवार की देर शाम एक मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम मीडार से पतलोट की तरफ जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में शिव ओम सिंह मेहरा पुत्र जमन सिंह निवासी पदमपुर ओखलकांडा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार भुवन चंद्र पनेरू पुत्र धन देव गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे एबुलेंस की मदद से हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया। विधायक राम सिंह कैड़ा ने सरकार मृतक व्यक्ति और घायल व्यक्ति के परिजनों को आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज