नैनीताल: जिले में दो दिवसीय दौरे पर आज सीएम धामी, करेंगे विभिन्न कार्यों का शिलान्यास,
नैनीताल। मुख्यमंत्री बनने के बाद आज सीएम धामी जनपद में दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। और उनके द्वारा जिले में दो दिवसीय दौरे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि माननी मुख्यमंत्री 08 सितम्बर को 11 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 12 बजे कैलाखान हैलीपेड पहुॅचेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 12ः05 बजे कैलाखान हैलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 12ः15 बजे जीबी पन्त पार्क मल्लीताल पहुॅचकर पर्यटन के दृष्टिकोण से नैनीताल को पारम्परिक शैली में विकसित किये जाने हेतु विभिन्न योजनाओं, कार्यो, विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।
कुमाऊॅ में पर्वतारोहण और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाने व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को प्रोत्साहित करने के लिए एवरेस्ट विजेता शीतल राज के नेतृत्व में सी.बी.टी.एस समस्त बालिकाओं के दल के आदि कैलाश रैंज के पर्वतारोहण के अभियान को फ्लैग ऑफ करेंगे। दिन में 1ः35 बजे से 2ः30 बजे तक का समय नैनीताल क्लब में आरक्षित रखा गया है। मा.मुख्यमंत्री जी 2ः30 बजे से 04 बजे तक भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तथा तत्पश्चात 04 बजे से सांय 05ः30 बजे तक जनपदीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा बैठक लेंगे। मा.मुख्यमंत्री जी रात्रि विश्राम नैनीताल क्लब में करेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!