नैनीताल: जनपद में 13 चैकिग बैरियरों में पुलिस प्रशासन ने लगवाए सीसीटीवी कैमरे
नैनीताल। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को सकुशल एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराये जाने के चलते पुलिस ने जनपद के 13 संवेदनशील चैकिंग बैरियर में सीसीटीवी कैमरे लगाए है।
1- हल्दूवा बैरियर रामनगर, 2- मोहान रामनगर, 3- बल्ली बैरियर कालाडुंगी, 4- गड्प्पू बैरियर कालाढुंगी, 5- टाण्डा बैरियर हल्द्वानी, 6- गॉधीनगर बिन्दुखत्ता लालकुआ, 7- सुभाषनगर लालकुआ, 8- एम0बी0आर0 बैरियर चोरगलिया, 9- धानाचूली मुक्तेश्वर, 10- पहाड़पानी मुक्तेश्वर, 11- खैरना भवाली, 12- क्वारब चौकी भवाली, 13- रींची बैरियर बेतालघाट बैरियरों पर सीसीटी0वी0 कैमरे लगाये गये है। जिनके माध्यम से पुलिस द्वारा बैरियरों पर चैकिंग की जायेगी, शरारती तत्वों व चुनाव के दौरान बाधा पहुंचाने वाले व्यक्तियों पर नजर बनी रहेगी, चुनाव के दौरान साम्प्रदायिक तनाव, दुष्प्रचार फैलाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करने में सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका रहेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई