नैनीताल : यहां युवक ने महिला के चौखट में खुद को गोली मार दे दी जान, जानिए वजह….
नैनीताल। यहां मल्लीताल गोपाल सदन क्षेत्र में राजस्थान के 25 साल के युवक सौरभ पांडे ने 50 साल की महिला से एकतरफा प्यार के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को जानकारी दे दी है. प्रकरण प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ भी बताया जा रहा है. अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है, कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या. एसएसपी पंकज भट्ट ने खुद मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ मार्केट, थाना सिंगारिया, जिला हनुमानगढ़ राजस्थान निवासी सौरभ पांडे (25) पुत्र रामलखन पांडे का करीब 4 वर्ष पूर्व नैनीताल निवासी महिला से सोशल साइट्स पर संपर्क हुआ. इस दौरान वह एक म्यूजिक एप के जरिए संपर्क में आए. जिसके बाद दोनों में बातचीत होनी शुरू हो गयी. बातचीत बढ़ने लगी तो दोनों अच्छे दोस्त भी बन गए।
इधर गुरुवार को सौरभ पांडे महिला से मिलने नैनीताल पहुंचा था. इस दौरान उसने यहां एक स्कूटी किराए पर ली. जिसके बाद वह महिला से संपर्क करने लगा. महिला शहर के ही एक प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षिका हैं. महिला का आरोप है, कि युवक ने उससे पिछले कुछ सालों में लाखों रुपए भी उधार लिए हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से वह महिला को परेशान कर रहा था. जिसके चलते उसने युवक का फोन नम्बर ब्लॉक किया हुआ था. यही कारण है कि दोनों के बीच बात नहीं हो पा रही थी।
महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार तड़के जब उसने घर का दरवाजा खोला तो ठीक सामने सौरभ अचेत पड़ा हुआ था. इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया. घटना के बाद एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि फिलहाल प्रकरण में जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत