अब स्वरोजगार करना हुआ आसान, सहकारिता प्रदेश में 0% ब्याज पर 683 मेले का करेगा आयोजित।
देहरादून: प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बुधवार को मियांवाला देहरादून में सहकारिता मुख्यालय भवन में सहकारिता के आला अधिकारियों और डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन की समीक्षा बैठक की। डॉ रावत ने कहा कि 6 अक्टूबर को श्राद्ध पक्ष खत्म होने के बाद 10 अक्टूबर से ऋण वितरण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके लिए अफसर पूरी तैयारियां कर लें।
उन्होंने कहा कि बैंक 0% ब्याज पर लाखों किसानों, हज़ारों महिला समूह को पूर्व की भांति ऋण वितरण करने के लिए 683 मेले आयोजित किये जाएंगे। 13 जिलों में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 0% ब्याज पर ऋण मेले का उद्धघाटन करेंगे और 670 मेलों का उद्धघाटन क्षेत्रीय विधायक, क्षेत्रीय सांसद, डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन, ब्लाक प्रमुख व अन्य जनप्रतिनिधि करेंगे। न्याय पंचायत स्तर पर लगने वाले इन 0% ऋण मेलों में लोग ऋण लेकर स्वरोजगार कार्यक्रम चलाएंगे। यह ऋण वितरण कार्यक्रम दिसम्बर तक चलाया जायेगा।
दरसअल सहकारिता विभाग ने फरवरी माह में 0% ऋण पर विभिन्न जगह मेले लगाए थे, जिसमें 5 लाख किसानों ने 0% ब्याज पर कोऑपरेटिव बैंक व पैक्स समितियों से ऋण लिया था। जिस पैसे से वह अपना स्वरोजगार कर रहे हैं। किसानों और महिलाओं के लिए कोऑपरेटिव बैंक व समितियों की यह लाभकारी योजना है।
सहकारिता मंत्री डॉ रावत ने कहा कि 17 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास से समस्त डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक की नई एटीएम वैन की शुरुआत मुख्यमंत्री करेंगे। कोरोना काल में बैंकों की एटीएम वैन ने लोगों को बहुत सहूलियत दी थी। खासकर ग्रामीण अंचलों में। मंत्री डॉ रावत ने कहा कि सहकारिता विभाग ने पिछले साढे 4 सालों में लोक हितकारी योजनाएं चलाई हैं जिसका लाभ लोगों को अब मिलने जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज