देहरादून हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, परिवहन निगम की दो बसें आमने–सामने भिड़ी।
देहरादून। मंगलवार दोपहर को देहरादून हाईवे पर थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में गणेशपुर के पास उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की दो बसों की आपस मे भिड़ गयी। हादसे में कई लोग घायल हो गए, घायलों को देहरादून के अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बसों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवहन निगम की एक बस सहारनपुर से यात्रियों को लेकर देहरादून जा रही थी, जबकि दूसरी बस देहरादून से सहारनपुर की तरफ आ रही थी। यहां दिल्ली देहरादून हाईवे पर गणेशपुर के पास दोनों बसों में आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में सड़क किनारे लगा एक विद्युत खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

मंगलवार दोपहर हुए इस हादसे के बाद दिल्ली देहरादून हाईवे पर यातायात जाम भी लग गया। हादसे की सूचना मिलने पर बिहारीगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद बसों को हटवा कर यातायात सुचारू कराया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा