पिथौरागढ़ में एक बार फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.9 रही तीव्रता
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले में स्थित धारचूला तहसील से 19 किमी दूर बताया जा रहा है। ये इलाका नेपाल और चीन सीमा से लगता है। भूकंप के झटके से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
हिमालय की गहराई में लगातार हलचल जारी है। इसकी वजह से संवेदनशील जोन में मौजूद उत्तराखंड के अनेक हिस्सों में अलग-अलग समय पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज 11 मई को भी सुबह करीब 10.03 पर पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में 4.9 मेग्नीट्यूड का भूकंप आया था। इसकी गहराई 38.5 km नापी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप