उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: अब इन 4 जिलों में भी कल सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश….
उत्तराखंड। प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और चमोली जिलों में भी कल कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर पड़ने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम की चेतावनी के मद्देनजर रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, और चमोली में भी मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।
प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।





संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (11 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिन्दुखत्ता राजस्व गांव: बहाने नहीं, अब मुख्यमंत्री से चाहिए लिखित आश्वासन; नहीं तो 27 सितंबर के बाद शुरू होगा अनिश्चितकालीन धरना
हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित, मुख्यमंत्री बोले- सैनिक कभी पूर्व नहीं होता
हल्द्वानी: सीएम धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
आज का राशिफल (10 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!