38वें राष्ट्रीय खेल में ‘पॉवर क्वीन’ कम्युनिटी के जरिए महिला खिलाड़ियों को सशक्त बना रहा है पी सेफ
देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेल के हेल्थ एंड हाइजीन स्पॉन्सर पी सेफ ने महिला खिलाड़ियों के लिए एक खास पहल की है। कंपनी ने “पॉवर क्वीन” नामक एक कम्युनिटी बनाई है, जो महिला खिलाड़ियों को पीरियड के दौरान खेल खेलने के लिए सशक्त और प्रेरित करती है।
पी सेफ का यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस पहल के तहत, पावर क्वीन कैंपेन में पंजीकरण कराने वाली खिलाड़ियों को पावर क्वीन बैज, पॉप सॉकेट्स, की-रिंग और बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड्स जैसी गुडीज़ दी जा रही हैं। इसके अलावा, महिला खिलाड़ियों को उनके वेलकम किट्स में भी बायोडिग्रेडेबल मेंस्ट्रुअल केयर प्रोडक्ट्स प्रदान किए गए हैं।
पी सेफ के इस कदम को खेलों में भाग ले रही महिला खिलाड़ियों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मविश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत