यूक्रेन में मौजूद उत्तराखंड वासियों को वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री ने पीएमओ से की बात
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्ध के हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए यूक्रेन में फसें उत्तराखंड के नागरिकों को सकुशल वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय और पीएमओ कार्यालय में बात की।
मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय की ओर से आश्वस्त किया गया है कि यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीय छात्रों व नागरिकों को सकुशल वापस लाने का अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूक्रेन में मौजूद उत्तराखंड राज्य के एक-एक नागरिक को सकुशल वापस लाया जाएगा, विदेश मंत्रालय से यूक्रेन गए उत्तराखंड वासियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
बता दें कि उत्तराखंड के कई छात्र यूक्रेन की राजधानी कीव, लिवीव और खारकीव शहरों में मेडिकल की पढ़ाई के लिए गए हैं। लेकिन अब युद्ध के हालातों में इन छात्रों के अभिभावकों में चिंता व्याप्त है। और वह सरकार से अपने बच्चों को सकुशल वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई