पिथौरागढ़ जिले में तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश ने बरपाया कहर
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। अंधड़ के कारण नेपाल सीमा से लगे मूनाकोट ब्लॉक के सल्ला गांव में एक मकान की छत उड़ गई। मकान की छत उड़ने के कारण घर में रखा सारा सामान खराब हो गया है।
इधर क्वारबन में तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश के कारण भूमिया मंदिर को नुकसान पहुंचा है। बारिश के बाद पिथौरागढ़ नगरीय हिस्से में नालियों के बंद होने से गंदे नाले सड़क में आने के कारण लोग परेशान हैं।
मूनाकोट ब्लॉक के सल्ला गांव में तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश के कारण लछमन सिंह के घर की छत उड़ गई। इस कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उनके घर में बारिश का पानी भर गया है। इससे घर में रखा गेहूं, लत्ता कपड़ा टीवी अन्य जरूरी सामान आधी तूफान से काफी नुकसान पहुंचा है। मूनाकोट ब्लाक ग्राम पंचायत क्वारबन में भारी बारिश और तूफान से गांव में भारी नुकसान हुआ है। प्राचीन मंदिर भूमिया मंदिर ध्वस्त हो गया है। अंधड़ के कारण केले के सारे पेड़ गिर गए हैं। इससे केले की खेती को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह महर का कहना है कि तेज अंधड़ और बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है। भारी बारिश के कारण पिथौरागढ़ नगर में नालियों के बंद होने से गंदगी और मलबा सड़क में बहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा लोगों ने शीघ्र बंद पड़ी नालियों को खोलने की मांग की है।
बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिले
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल गए हैं। कई स्थानों पर किसानों ने जुताई शुरू कर दी है। किसानों का कहना है कि अगर एक दो बार अच्छी बारिश हो गई तो वह खेतों की बुआई शुरू कर देंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: MBPG कॉलेज के बाहर छात्र गुटों में भिड़ंत, छात्राओं के बीच भी चले लात-घूंसे; पुलिस ने खदेड़ा
हल्द्वानी: छात्रसंघ चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ITI गैंग का सरगना देवेंद्र बिष्ट हिरासत में
बिंदुखत्ता के साथ सौतेला व्यवहार तो नहीं? मोहन कुड़ाई बोले- 27 सितंबर के जनआक्रोश के बाद क्या खुलेगी सरकार की नींद?
आज का राशिफल (29 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (28 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!