Uttarakhand: लोकसभा चुनाव से पहले खुलेंगी बंपर भर्तियां, UKSSSC इन पदों पर करेगा भर्ती

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड। लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगने तक बम्पर भर्तियां खुलने वाली हैं। लोक सेवा आयोग से लेकर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग-UKSSSC और चिकित्सा चयन बोर्ड के पास विभिन्न विभागों से भर्तियों के अधियाचन प्राप्त हो गए हैं।

आने वाले दिनों में सबसे बड़ी भर्ती स्वास्थ्य विभाग में होनी है, जिसमें डॉक्टर, नर्सिंग और अन्य पैरामेडिकल के करीब 10 हजार पदों पर भर्ती होनी है। चिकित्सा चयन बोर्ड में अभी पिछली नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया जारी है, यह प्रक्रिया पूरी होने के तत्काल बाद आयोग नई भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर देगा।

इसी तरह प्राथमिक शिक्षकों के तीन हजार पदों पर, जिला स्तर पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी, इसके लिए मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अधिकारियों को निर्देश जारी कर चुके हैं। शिक्षा विभाग में ही आउटसोर्स के जरिए चतुर्थ श्रेणी में ढाई हजार युवाओं को रोजगार मिलने जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: घायल पत्रकार अजय उप्रेती और उनकी पत्नी का हाल जानने पहुंचे पूर्व विधायक नवीन दुम्का, सांसद अजय भट्ट ने भी फोन पर जाना हाल

इसके अलावा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भी जल्द एलटी के 1571 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। आयोग पहले ही आबकारी विभाग, पशुपालन, रेशम विभाग, व्यायाम शिक्षक, अमीन और उपभोक्ता फोरम के करीब पांच सौ पदों पर प्रक्रिया शुरू कर चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर

लोकसेवा आयोग से प्रधानाचार्य के 670 पदों का भर्ती जल्द ही शुरू होनी है। आयोग सचिव गिरधारी रावत के अनुसार 15 फरवरी तक सहायक संख्याधिकारी के 175, पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य और कार्यदेशक, पुलिस सब इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भी विज्ञप्ति जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही व्यवस्थापक और व्यवस्थाधिकारी के लिए भी जल्द आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad