Uttarakhand: 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर, इस दिन से शुरू होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी जो 15 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि इन प्रयोगात्मक परीक्षाओं में 728 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई है। इस बार बोर्ड की लिखित परीक्षा 27 फरवरी से 16 मार्च तक होंगी और 30 अप्रैल से पहले रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में जुट गया है।
बताया जा रहा है कि लिखित एग्जाम का समय 3 घंटे का होगा और परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। कक्षा 10वीं के अधिकांश पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच आयोजित किए जाएंगे। वहीं कक्षा 12वीं के भी सभी पेपर की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगी। बोर्ड ने अभी एडमिट कार्ड नहीं जारी किया है।
उत्तराखंड 10वीं की डेटशीट की बात करें तो संगीत- 27 फरवरी, हिन्दी – 28 फरवरी, विज्ञान – 1 मार्च, हिंदुस्तानी संगीत – 2 मार्च, गृह विज्ञान – 4 मार्च, उर्दू – 5 मार्च, गणित – 6 मार्च, अंग्रेजी – 9 मार्च. सूचना प्रौद्योगिकी – 12 मार्च, प्राथमिक ड्राइंग – 13 मार्च, संस्कृत – 14 मार्च, बिजनेस – 16 मार्च को पेपर होगा।
वहीं 12वीं की डेटशीट की बात करें तो हिन्दी – 27 फरवरी, हिंदुस्तानी संगीत – 28 फरवरी, भूगोल, भूविज्ञान, अकाउंटेंसी – 29 फरवरी, उर्दू – 1 मार्च, इतिहास, जीवन विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन – 2 मार्च, गणित – 4 मार्च, राजनीति विज्ञान – 5 मार्च, ड्राइंग एवं पेंटिंग – 6 मार्च, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, भौतिकी – 7 मार्च, गृह विज्ञान – 9 मार्च, अंग्रेजी मार्च – 11, संस्कृत – 13 मार्च, रसायन विज्ञान – 14 मार्च, सामाजिक विज्ञान – 16 मार्च को एग्जाम होंगे

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल