रुद्रपुर: यहां कंपनी के सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में मचा कोहराम…!
रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र सिडकुल में ओमेक्स कंपनी में कार्यरत सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के स्वजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पुत्र उमराव सिंह ग्राम सौरा सरोली, चकरौता, देहरादून निवासी यहां सितारगंज के बरूवा बाग निवासी अपने साथी के साथ में रह रहा था, बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह बाथरूम से आने के बाद लक्ष्मण सिंह की हालत बिगड़ गई। इस पर उसने अपने साथी बाबूलाल को बताया, जिसके बाद उसका साथी उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज