देहरादून से बरेली जा रही चलती बस में लगी आग, हादसे के वक्त 37 यात्री थे सवार
देहरादून। देहरादून से बरेली जा रही यूपी रोडवेज की बस में बुधवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे के वक्त बस में 37 यात्री बस में सवार थे। हादसे के बाद दमकल गाड़ियों ने बस में लगी आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहरादून स्थित लच्छीवाला टोलप्लाजा को यूपी रोडवेज की बस ने पार किया तब बस में अचानक आग लग गयी। बस में आग लगते ही यात्रियों की चीख-पुकार मचने लगी। आनन-फानन में बस में सवार सभी यात्रियों को उतारकर सुरक्षित जगह पहुंचाया गया।
अमरोहा डिपो की बस बरेली जाने के लिए बुधवार दोपहर देहरादून से रवाना हुई थी। बस में आग लगते ही ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए बस को रोककर सभी यात्रियों को बस से उतारा। बताया जा रहा है सबसे पहले इंजन में आग लगी थी, जिसके बाद पूरी बस जल गई। फिलहाल हादसे में किसी भी यात्री को नुकसान नही हुआ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!