उत्तराखंड में स्कूल खोलने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती, इस तारीख को होगी सुनवाई
नैनीताल। हाईकोर्ट ने दो अगस्त से स्कूल खोले जाने के कैबिनेट के फैसले के खिलाफ दायर जनहित याचिका दायर हुई है। सुनवाई करते हुए कोर्ट ने याचिकाकर्ता से शासनादेश को चुनौती देने को कहा है। मामले में अगली सुनवाई के लिए चार अगस्त की तिथि नियत की गई है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान व न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में हुई। मामले के अनुसार देहरादून निवासी विजय सिंह ने जनहित याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि कैबिनेट ने एक निर्णय के तहत दो अगस्त से कक्षा 6 से 12वीं तक विद्यालयों को खोलने का ऐलान किया है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले फिलहाल जारी हैं। याचिकर्ता का यह भी कहना है, कि राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी काफी लोगों को वेक्सीन की पहली डोज तक नहीं लगाई जा सकी है। इसी बीच सरकार की ओर से स्कूल खोले जाने का निर्णय ले लिया गया जो कि गलत है। सोमवार को सुनवाई के दौरान याचिकर्ता की ओर से कोर्ट को अवगत कराया कि उन्होंने कैबिनेट के निर्णय को चेनौती देते हुए 29 जुलाई को याचिका दायर दी है। जबकि सरकार ने शासनादेश 31 जुलाई को जारी किया है। इसलिए उन्हें जनहित याचिका में संशोधन के लिए समय दिया जाए। जिस पर कोर्ट ने याचिकर्ता को दो दिन का समय देते हुए सुनवाई के लिए चार अगस्त की तिथि तय की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़