लालकुआं पहुंची कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश।
लालकुआं। कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन यात्रा का आज दूसरे दिन किच्छा से लालकुआं पहुची। जैसे ही परिवर्तन यात्रा लालकुआं पहुंची वैसे ही ढोल नगाड़ों के साथ स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का जोरदार स्वागत किया साथ ही पुष्प वर्षा करते हुए परिवर्तन यात्रा बुध बाजार स्थित प्रांगण में पहुंची। रैली में जुटी भीड़ से पार्टी के प्रदेश के सभी शीर्षस्थ नेता गदगद दिखाई दिए।

जहां पार्टी के पदाधिकारियों ने एकजुटता का संकल्प लेते हुए 2022 के विधानसभा चुनावों में सत्ता में वापसी का संकल्प दोहराया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव,कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड़, सतीस नैनवाल, भुवन कापड़ी, जीतराम आर्य, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, प्रदेश प्रवक्ता बिना जोशी, रणजीत रावत, हरीश चंद्र दुर्गापाल, हरेन्दर सिंह बोरा, प्रमोद कलौनी सहित तमाम कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा