लड़कियों को फंसा कर कराते थे जिस्म फरोशी, युवती व होटल मालिक गिरफ्तार।।
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जनपद केरुद्रपुर में एक युवती दुनियां को दिखाने के लिए ढाबे पर काम करती थी, लेकिन उसकी आड़ में जिस्म फरोशी का गंदा खेल चला रही थी। इसमें होटल का मालिक भी शामिल था, जो व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहक तलाशता था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य को सूचना मिली की ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एन.के.एन होटल एंड मसाज सेंटर के मालिक द्वारा होटल में गरीब और सीधी सादी युवतियों को बुलाकर होटल में काफी समय से अनैतिक धंधा कराया जा रहा है और युवतियों की फोटो को व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को भेज कर युवतियों के दाम लगाए जा रहे हैं। जहां पर आए दिन सिडकुल में कार्य करने वाले मजदूरों युवाओं की भीड़ लगी रहती है, जिससे इलाके का माहौल काफी खराब हो रहा है। होटल मालिक द्वारा एक युवती जो बाहरी राज्य की रहने वाली है को अपने होटल में रखा है, जो दिन रात होटल में ग्राहकों को बुलाकर अनैतिक कार्य कर रही है।
सूचना पर निरीक्षक बसन्ती आर्य ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम के साथ उक्त होटल में छापामारी की तो होटल में होटल मालिक नितई सरकार पुत्र सुधीर सरकार निवासी कौशल गंज तहसील बिलासपुर थाना बिलासपुर जिला रामपुर और युवती लक्ष्मी उर्फ काजल पुत्री पवित्र दास निवासी पूर्वा पानीखाया जनका खजूरी | पुरवा मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल को अनैतिक कार्य करते मौके पर पकड़ा गया । जिनके मोबाइल चेक करने पर व्हाट्सएप के माध्यम से कई मोबाइल नंबरों पर कई युवतियों की फोटो भेज कर युवतियों के दाम लगाये जाने पाए गए। पकड़ी गई युवती द्वारा अपने मोबाईल से वॉट्सएप से अपनी स्वयं की, और अन्य कई युवतियों की फोटो को कई ग्राहकों को भेजकर पैसों की मांग करना पाया गया। पूछताछ पर युवती द्वारा बताया गया कि वह वेस्ट बंगाल की रहने वाली है और यहां काफ़ी समय से होटल मालिक के साथ मिलकर अधिक पैसा कमाने के लालच में यह अनैतिक कार्य करती है।
अनैतिक कार्य का आधा आधा हिस्सा दोनों बांट लेते हैं और लोगों को शक न हो इसलिए होटल के ढाबे में काम करने का बहाना बनाकर दिन रात होटल में रहकर अनैतिक कार्य करती है। मौके से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। अनैतिक कार्य करते पाए जाने पर होटल मालिक व युवती के विरुद्ध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम1956 के तहत थाना ट्रांजिट कैंप में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप