बदरीनाथ धाम के खुले कपाट: “जय बद्री विशाल” के जयकारों से गूंजा धाम, CM धामी ने की पूजा-अर्चना
बदरीनाथ। उत्तराखंड के पवित्र बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा धाम “जय बद्री विशाल” के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उन्होंने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश की उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदरीनाथ धाम की यह यात्रा आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का प्रतीक है और भगवान बद्री विशाल की कृपा से पूरे देश में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
कपाट खुलने के साथ ही हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल और अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। चारधाम यात्रा के इस महत्वपूर्ण पड़ाव के साथ ही उत्तराखंड में चारों धामों की यात्रा पूरी तरह से शुरू हो गई है, जिससे पूरे प्रदेश में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!