पुलिस ने दो करोड़ रुपए की चरस के साथ बिंदुखत्ता के दो सगे भाईयों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

किच्छा। उधमसिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना पुलिस को नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने 5 किलो चरस के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई चरस की कीमत 2 करोड़ आंकी गई है।

ड्रग्स के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष पुलभट्टा और उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान बैगुल नदी पुल तिराहा चौकी बरा क्षेत्र में नानकमत्ता के मेजर सिंह और छिन्दर सिंह से अपने साथी जयप्रकाश के दिलवाने पर लेकर आ रहे पांच किलो से अधिक चरस के साथ बिंदुखत्ता निवासी दो सगे भाई नरेन्द्र सिंह कोरंगा व विरेन्द्र सिंह कोरंगा को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 5.053 किलोग्राम चरस व 2 मोबाइल फोन और एक इलैक्ट्रोनिक तराजू 3000 रुपये नकद समेत एक बुलट मोटर साइकिल UK04AG 5773 को बरामद किया गया है।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि हम लोग खनन का काम करते है खनन के घाटा हो जाने के कारण हम लोग ड्रग्स का कारोबार करने लगे, उकरौली नदी सितारगंज में खनन के काम के दौरान हमारी जान पहचान नानकमत्ता टुकडी निवासी मेजर सिंह उर्फ बिल्लू पुत्र मूला सिंह नि. टुकडी थाना नानकमत्ता जिला उधमसिंह नगर और छिन्दर सिंह पुत्र मेर सिंह नि. गुरुद्वारे के पास टुकड़ी थाना नानकमत्ता जिला उधमसिंह नगर से हुई। यह दोनों लोग चम्पावत गनियारो से चरस लाकर नानकमत्ता, खटीमा, हल्द्वानी, लालकुआं, रुद्रपुर आदि मैदानी क्षेत्रों चरस की सप्लाई करते थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

हमारे गांव के ही शिवपुरी न. 6 बिन्दुखत्ता थाना लालकुआं जिला नैनीताल के जयप्रकाश ने इन दोनों से हमें चरस दिलवाई थी और हम अपनी बुलट मोटर साइकिल न. UK04AG 5773 से नानकमत्ता से चरस लेकर किच्छा आ रहे थे कि पुलभट्टा पुलिस ने हम दोनों भाईयों को पकड़ लिया। दोनों ने बताया कि, हम दोनों पर थाना लालकुआं में मारपीट और शराब तस्करी के मुकदमे दर्ज है। यह माल हम दोनों को नानकमत्ता टुकड़ी के मेजर उर्फ बिल्लू व छिन्दर ने दिया था जो हमारे तीसरे पार्टनर जयप्रकाश ने दिलवाया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

बरामदगी के आधार दोनों गिरफ्तार अभियुक्तगण व फरार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में FIR NO 124/22 U/S 8/20/29/60 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है। उक्त अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी/माल बरामदगी में का. धरमवीर सिंह व अनुचर बालम सिंह की विशेष भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर द्वारा पुलिस टीम को 7000 रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

गिरफ्तार अभियुक्त
1- नरेन्द्र सिंह कोरंगा पुत्र जगत सिंह कोरंगा नि. शान्तिनगर बिंदुखत्ता थाना लालकुआं जिला नैनीताल
2- विरेन्द्र सिंह कोरंगा पुत्र जगत सिंह कोरंगा नि. उपरोक्त

फरार अभियुक्त :-
1- मेजर सिंह उर्फ बिल्लू पुत्र मूला सिंह नि. टुकडी थाना नानकमत्ता जिला उधमसिंह नगर
2- छिन्दर सिंह पुत्र मेर सिंह नि. गुरुद्वारे के पास टुकड़ी थाना नानकमत्ता जिला उधमसिंह नगर
3- जयप्रकाश नि. शिवपुरी न. 06 बिंदुखत्ता थाना लालकुआं जिला नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad