उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। आज देहरादून समेत कई जिलों में बादल छाए हुए है। बता दें कि मौसम विभाग ने एक बार फिर से प्रदेश के इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश होने की आशंका है तो वहीं 3500 मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई