प्रेमी के साथ घूमने गई किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
हल्द्वानी। टांडा जंगल स्थित नैनीताल हाइवे पर संजय वन के पास प्रेमी के साथ घूमने गई किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने किशोरी का मोबाइल भी झाड़ियों में फेंक दिया। पीड़िता ने राहगीरों को अपनी आपबीती बताई। जिसके बाद किशोरी का एक मोबाइल तो मिल गया लेकिन दूसरा नहीं मिला। हांलांकि इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को 15 वर्षीय किशोरी बाइक से अपने प्रेमी के साथ टांडा जंगल स्थित नैनीताल हाइवे पर घूमने गई थी। जहां दोनों टांडा जंगल में संजय वन के पास एकांत में बात कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचकर किशोरी के प्रेमी से मारपीट करने लगे और दोनों के मोबाइल झाड़ियों में फेंक दिया।
दोनों युवकों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। राहगीरों ने जब किशोरी और उसके प्रेमी को बदहवास हालत में देखा तो पुछताछ की। पीड़िता ने बताया कि परिजनों की इजाजत के बिना वह प्रेमी के साथ घूमने आई थी और अपनी आपबीती सुनाई। राहगीरों ने जब मोबाइल की खोज की तो एक मोबाइल मिला गया था, परंतु दूसरा नहीं मिला।
मंगलवार को शहर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला चर्चाओं में रहा। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। घटना की सत्यता की जांच कराई जा रही है। जिसके लिए उप निरीक्षक को टांडा जंगल भेजा गया है। शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज