UKPSC ने इस भर्ती के संबंध में जारी की नई अपडेट, देखें…..
राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक एवं गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा-2023
UKPSC : राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक एवं गन्ना पर्यवेक्षक के रिक्त 91 पदों हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्याः: A-3/DR/GDS&SCS/E-5/2023-24 दिनांक 14 दिसम्बर, 2023 के सापेक्ष पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन दिनांक 03 जनवरी, 2024 तक आमंत्रित किये गये थे।
उक्त विज्ञापन के बिन्दु संख्या-5 के अनुसार ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 जनवरी, 2024 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए अपने ऑनलाईन आवेदन पत्र में की गयी प्रविष्टियों में संशोधन / परिवर्तन (Edit/Correction) किये जाने हेतु केवल एक बार के लिए आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर Online Edit Window लिंक दिनांक 08.01.2024 से दिनांक 18.01.2024 (रात्रि 11:59:59 बजे) तक खोला गया है।
अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी हेतु आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in का अवलोकन अवश्य करें।
देखें आदेश:-


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल