Uttarakhand news: “किताब कौतिक” पहली बार होने जा रहा है उधम सिंह नगर जिले में….

ख़बर शेयर करें 👉
  • 1,2 और 3 दिसंबर को नानकमत्ता में आयोजन
  • 20 स्कूलों में कैरियर काउंसलिंग के साथ होगी 3 दिवसीय “नानकमत्ता किताब कौतिक” की शुरुआत

उधमसिंह नगर। समाज में “पढ़ने लिखने की संस्कृति” को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को प्रचारित – प्रसारित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “किताब कौतिक” अभियान के तहत टनकपुर, बैजनाथ, चम्पावत, पिथौरागढ़, द्वाराहाट और भीमताल के बाद उधम सिंह नगर जिले में पहली बार ऐतिहासिक धर्मस्थली नानकमत्ता में 1, 2 और 3 दिसम्बर 2023 को 3 दिवसीय “किताब कौतिक” आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से कई प्रसिद्ध साहित्यकार, रंगकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी नानकमत्ता पहुंचेंगे। यह अभियान टीम कुमाउनी आर्काइव्स , क्रिएटिव उत्तराखंड आयोजित कर रही है। नानकमत्ता के आयोजन के साथ कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में यह आयोजन संपन्न हो जाएगा। अगले चरण में गढ़वाल मंडल में विभिन्न स्थानों पर “किताब कौतिक” के आयोजन की योजना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन

कार्यक्रम के संयोजक हेम पंत ने बताया कि नानकमत्ता किताब कौतिक के दौरान 60 प्रकाशकों की लगभग 65,000 पुस्तकें, साहित्यिक परिचर्चा, स्कूलों में कैरियर काउन्सलिंग, पुस्तक विमोचन, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, विज्ञान कोना, दूरबीनों से तारा अवलोकन, नेचर वॉक, पक्षी अवलोकन, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल व प्रसिद्ध लेखकों से सीधी बातचीत होगी। स्कूली बच्चों के क्विज, ऐपण, फोटोग्राफी, चित्रकारी और कविता वाचन प्रतियोगिताएं होंगी।

पहले दिन 1 दिसंबर को गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा के विभिन्न विद्यालयों में स्वरोजगार, स्थानीय पर्यटन, लोककला, चित्रकारी, अभिनय आदि विषयों पर “कैरियर काउंसिलिंग सत्र” आयोजित किए जाएंगे। 2 और 3 दिसंबर दिसंबर को श्री गुरुनानक देव डिग्री कॉलेज, नानकमत्ता साहिब में वृहद पुस्तक मेला और साहित्यिक सत्र होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad