उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रहे दो दोस्तों की कार नाले में गिरी, मौके पर मौत
रुड़की। गंगनहर पटरी मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई। शादी समारोह से लौट रहे दोनों युवक की कार अनियंत्रित होकर गंगनहर किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई और रजवाहे के नाले में लटक गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, गणेशपुर निवासी सचिन धीमान (38) और राजेंद्र नगर निवासी अमन त्यागी (35) शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के देवबंद (जनपद सहारनपुर) में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात दोनों कार से रुड़की लौट रहे थे। मंगलौर पहुंचने के बाद उन्होंने गंगनहर पटरी मार्ग से आने का रास्ता चुना।
आसफनगर तिराहे के पास त्रिव मोड़ पर पहुंचते ही उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे रेलिंग से जा टकराई। टक्कर के बाद वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार रजवाहे के नाले पर लटक गई।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला और रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को नाले से बाहर निकलवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि हादसा आसफनगर तिराहे के पास हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।
दोनों युवकों की असमय मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!