ऊधमसिंह नगर: यहां एक कलयुगी मां ने नवजात को जन्म देकर फेंका कूड़े के ढेर में, तलास में जुटी पुलिस।

ख़बर शेयर करें 👉

काशीपुर। जनपद ऊधमसिंह के काशीपुर क्षेत्र से एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां एक कलयुगी मां ने अपने नवजात बच्चे को कूड़े के ढेर में फेंक दिया जहां उसकी मौत हुई है पूरे मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस कलयुगी मां की तलाश में जुटी हुई है । नवजात दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद

जानकारी के अनुसार काशीपुर के मोहल्ला विजय नगर नयी बस्ती में आज सुबह एक नाले के किनारे लगे कूड़े ढेर में लावारिस हालत में नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुच कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आज सुबह सीतापुर आई अस्पताल रोड पर एक सूखे नाले के किनारे कूड़े के ढेर में एक नवजात शिशु का शव पड़ा दिखाई दिया। जिसके बाद वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad